फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   collectorate-man-party-workers-perform

आप ने भूमि अधिग्रहण कानून के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
collectorate-man-party-workers-perform
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण कानून के विरुद्ध कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम संजय कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


आप के जिला संयोजक विष्णु कांत तिवारी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे अमर शहीदों का आज बलिदान दिवस है। क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उनके मार्ग का अनुसरण करने का सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। कहा कि आप कार्यकर्ता किसी भी सूरत में भूमि अधिग्रहण कानून बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन और संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के खिलाफ जो केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून ला रही है वह गलत है। इस कानून से सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर रोहित सिंह, विनोद दूबे, नीरज पांडेय, राजकुमार मौर्या, शिवानंद चौबे, उमेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आल इंडिया पीपुल्स फोरम और भाकपा माले की ओर से शहादत दिवस पर तीन महीने का भूमि अधिकार एवं श्रम अधिकार अभियान शुरू किया गया। माले के जिला कार्यालय पर भारत में जड़ जमाता कंपनी राज और भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा हुई।


 भाकपा माले राज्य स्थायी समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिस तरीके से किसानों की जमीन हड़पने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाया गया है। इस मौके पर नोहर भारती, ईश्वर दयाल, राममूरत, राजेश, आशा, अमरावती, लक्ष्मण, संतोष, विकास शामिल रहे। डाला प्रतिनिधि के मुताबिक एक निजी कंपनी के विरोध में बैठक आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर कलीम, करुणा, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed