Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coldest day in ten years, people shivering in cold

Sonebhadra News: दस वर्षों में सबसे सर्द दिन, तीन डिग्री की सर्दी में ठिठुरे लोग

Thu, 25 Jan 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Coldest day in ten years, people shivering in cold
सोनभद्र। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले दस वर्षों में यह अब तक का 25 जनवरी को सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 2021 में 3.2 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था। सुबह नौ बजे तक वातावरण में कोहरे की घनी चादर भी तनी रही। इसके बाद धूप मिली, मगर शीतलहर के कारण ठंड से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

इस साल 20 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। सुबह नौ बजे तक 50 मीटर की दूरी साफ नजर नहीं आ रही थी। ग्रामीण इलाकों में दोपहर तक कोहरा बना रहा। उन्होंने अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही रुख बने रहने की संभावना जताई है। ठंड के इस तेवर से लोग बेहाल हैं। सुबह, शाम लोग अलाव या हीटर से चिपके रह रहे हैं।
विज्ञापन

पहली बार बिना रिहर्सल स्कूलों में मनेगा गणतंत्र दिवस
ठंड के कहर से जिले में आठवीं तक के स्कूल पिछले 25 दिनाें से बंद चल रहे हैं। स्कूल न खुलने से इस बार बच्चे गणतंत्र दिवस की तैयारी भी नहीं कर पाए हैं। स्कूलों में हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड आदि में बच्चे भाग लेते हैं। इसका अभ्यास कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। इस बार पहली दफा ऐसा हो रहा है कि बिना किसी रिहर्सल के ही स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयाेजन किया जाएगा। हालांकि कुछ निजी स्कूलों में रिहर्सल के लिए चुनिंदा बच्चों को बुलाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दस वर्षों में 25 जनवरी का तापमान::
वर्ष: न्यूनतम: अधिकतम
2024: 03.0: 20.6
2023: 12.0: 23.0
2022: 15.0: 20.0
2021: 03.2: 20.0
2020: 11.2: 21.0
2019: 13.2: 21.0
2018: 08.0: 24.0
2017: 09.0: 19.8
2016: 06.4: 16.2
2015: 13.0: 17.0
पिछले एक सप्ताह में ऐसे लुढ़का पारा::
तारीख: न्यूनतम: अधिकतम
25 जनवरी: 3.0: 20.6
24 जनवरी: 5.5: 20.9
23 जनवरी: 5.6: 20.2
22 जनवरी: 3.3: 19.6
21 जनवरी: 6.8: 18.6
20 जनवरी: 2.8: 18.2
19 जनवरी: 6.4: 17.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed