{"_id":"62eab7a4f095d6347452391a","slug":"coal-supply-will-not-happen-without-valid-documents-sonbhadra-news-vns667463919","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध कागजातों बिना नहीं होगी कोल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध कागजातों बिना नहीं होगी कोल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल ने बुधवार को कोल परिवहन में लगे 158 वाहनों के कागजात की जांच में तीन कंपनियों के 129 वाहनों के कागज को अधूरा बताते हुए उन वाहनों से कोल आपूर्ति न करने का निर्णय लिया है। इससे एक निजी पावर प्रोजेक्ट की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कोयला ढुलाई के लिए वाहनों (ट्रेलरों) की सूची लैंको अनपरा ने एनसीएल खड़िया प्रबंधन को सौंपी थी। जांच में वाहनों के कागजात अधूरे होने के कारण आपूर्ति बंद हो गई। लैंको ने सड़क मार्ग से कोयले की आपूर्ति करने के लिए लगाए गए वाहनों की सूची एनसीएल प्रबंधन को दी थी। एनसीएल ने कंडोई ट्रांसपोर्ट, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और यूनाइटेड ट्रांसपोर्ट के कुल 129 वाहनों के कागजात पूर्ण न होने के कारण उन्हें सूची से बाहर कर दिया है। एक साथ इतने वाहनों के अनफिट होने से लैंको परियोजना के अधिकारियों ने कोयला आपूर्ति के प्रति चिंता व्यक्त की है। कोयला ढुलाई में लगे ट्रेलरों के कागजात की जांच नियमित तौर पर कराई जाती है। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि वाहनों के कागजात पूर्ण न होने के कारण इन वाहनों से कोयला ढुलाई नहीं की जा सकती है। लैंको को भेजी गई सूची के अनुसार सभी वाहनों के कागजात पूर्ण होने के बाद दोबारा कागजात की जांच कराई जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो कोयला आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।