फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal crisis in power houses will be resolved soon: Minister of State for Power

बिजली घरों में कोयला संकट का जल्द निकलेगा समाधान : ऊर्जा राज्यमंत्री

Fri, 08 Oct 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Coal crisis in power houses will be resolved soon: Minister of State for Power
अनपरा परियोजना के गेस्ट हाउस में सीजीएम से कोयला संकट पर वार्ता करते ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर ? - फोटो : SONBHADRA
बिजली घरों में कोयला संकट पर प्रदेश सरकार गंभीर है। जल्द ही इसका समाधान निकल जाएगा। अनपरा दौरे पर आए प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अनपरा परियोजना के दामिनी अतिथि गृह में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। बिजली घरों में व्याप्त कोयला संकट भी उन्हीं में से एक है। सरकार निर्बाध विद्युत उत्पादन की दिशा में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। आगामी एक-दो दिनों के अंतराल में ही सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे पूर्व अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव के साथ उन्होंने कोयला संकट सहित प्लांट की अन्य गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सीजीएम ने परियोजना में दिन प्रतिदिन कोयला के कम हो रहे स्टॉक के संबंध में अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। गेस्ट हाउस परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। भाजपा के अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, अजय पाठक, राजेंद्र प्रसाद पटेल, सुल्तान शहरयार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed