{"_id":"61eee4eb4f42f35179358fd0","slug":"coal-business-wire-not-connected-with-electronic-device-sonbhadra-news-vns6352991132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से तो नहीं जुड़ा कोयला कारोबार का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से तो नहीं जुड़ा कोयला कारोबार का तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला के अवैध कारोबार का तार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुड़ने के बाद मामला पेचीदा होता जा रहा है। इस मामले की जांच एनसीएल मुख्यालय की विजलेंस टीम को सौंपी गई है। डिवाइस बीना कोयला क्षेत्र में स्थित वे ब्रिज (तौल कांटा) से बीते दिन बरामद हुई थी।
खदान से कोयला लेकर निकलने वाले ट्रक और ट्रेलरों का खाली व कोयला भरने के बाद वजन करने के लिए वे ब्रिज स्थापित किया गया है। बताया जा रहा है कि छह जनवरी को बीना के वे ब्रिज की सफाई के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला। इसकी जानकारी उच्च प्रबंधन को दी गई। प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने साफ किया कि प्राप्त डिवाइस कांटा पर लगे किसी उपकरण का हिस्सा नहीं है। इस मामले में पुलिस को सूचित कर कोल प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू करा दी है। जांच एनसीएल मुख्यालय के सतर्कता विभाग की टीम कर रही है। डिवाइस की कहानी जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगी। इस बीच कोयला कारोबार में कई स्तरों पर भ्रष्टाचार उजागर होने पर इस प्रकरण को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वे ब्रिज से मिली डिवाइस का प्रयोग कोयले का वजन घटाने और ट्रक ट्रेलरों का वजन बढ़ाने के लिए तो नहीं किया गया। बीते दिनों में कोयला कारोबार में हुए एक के बाद एक खुलासे से संदेह को बल मिला है। यह अलग बात है कि कोयला कारोबार में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होने और डिवाइस मिलने के बाद कोल प्रबंधन के अधिकारी गंभीर हैं। इसके लिए उच्च स्तर पर गठित टीम फील्ड इंक्वायरी कर रही है। प्रबंधन ने कोयला प्रेषण (डिस्पैच) से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से परखने का काम शुरू कर दिया है। इसके पीछे मकसद प्रेषण व्यवस्था की छोटी बड़ी हर खामियों को दूर करना है।
एनसीएल बीना के तौल घर से संदिग्ध डिवाइस मिली है। इसकी जांच मुख्यालय की विजिलेंस टीम कर रही है। इस मामले में जल्द स्थिति साफ होने की उम्मीद है। - रामविजय सिंह, प्रवक्ता, एनसीएल।