फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM Yogi to lay foundation stone for construction of 167 panchayat buildings in Sonbhadra

सोनभद्र में CM Yogi रखेंगे 167 पंचायत भवनों के निर्माण की आधारशिला, आनलाइन हो सकता है शिलान्यास कार्यक्रम

Sat, 01 Aug 2020 10:58 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 01 Aug 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to lay foundation stone for construction of 167 panchayat buildings in Sonbhadra
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए शासन-प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में 167 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है। पंचायत राज विभाग इसकी कार्ययोजना बनाने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसकी आधारशिला जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रखने वाले हैं। हालांकि शिलान्यास की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


जिले के 167 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण की योजना है। इनमें से प्रत्येक के निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। पंचायत राज विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार करने में जुटा हुआ है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल का कहना है कि जल्द ही कार्ययोजना को तैयार कर उसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण के लिए शिलान्यास जल्द ही हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ही आनलाइन इसका शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि अभी शिलान्यास की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। शिलान्यास की तिथि घोषित होने से पहले कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की गति भी तेज कर दी गई। जिले के 465 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर 6.77 लाख रुपये खर्च किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 26 जनवरी 2021 तक पूरा करा लेने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed