फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM will honor 75 players of Sonbhadra

सोनभद्र के 75 खिलाड़ीं को सम्मानित करेंगे सीएम

Mon, 16 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
CM will honor 75 players of Sonbhadra
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 19 अगस्त को लखनऊ में होना है। इस समारोह में जिले के 75 खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। उन्हें भी समारोह में सम्मानित किया जाना है। जिले से भेजे जाने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला प्रशासन स्तर से कर लिया गया है। युवक मंगल दल के 50 सदस्य भी लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अगस्त को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खिलाड़ियों का कुंभ आयोजित करने की घोषणा की है। इस खिलाड़ी कुंभ में टोक्यो ओलंपिक के सभी पदकवीरों के साथ ही यूपी के सभी प्रतिभागियों को सरकार बतौर प्रोत्साहन पुरस्कृत और सम्मानित करेगी। साथ ही महिला हॉकी खिलाड़ियों, कोच को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ राज्य के 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम आशुतोष दुबे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ आने जाने की व्यवस्था की रूपरेखा तय की। एडीएम ने खेल अधिकारी को 18 अगस्त की सुबह दस बजे तक चयनित सभी खिलाड़ियों को कलेक्ट्रट लाने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट से तीन बसों से वो राजधानी के लिए रवाना होंगे। खेल अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि 50 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी चयनित की गई हैं। खिलाड़ियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूचित करने के साथ ही उनकी सूची शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

समारोह में जिले के 75 खिलाड़ियों के साथ युवक मंगल दल के 50 सदस्य भी जाएंगे। खिलाड़ियों और युवक मंगल दल के सदस्यों का चयन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 18 अगस्त को निजी वाहनों से सुरक्षा कर्मियों के साथ चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ भेजा जाएगा। - अभिषेक सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed