फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Closed units will be operational

बंद इकाइयां चालू होंगी

Wed, 20 Sep 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 20 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Closed units will be operational
सीएमडी कामरान रिजवी से वार्ता करते बिजली कामगार।
 राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी कामरान रिजवी ने मंगलवार और बुधवार को अनपरा परियोजना का दौरा कर विद्युत उत्पादन की स्थिति जांची। बेहतर उत्पादन और बंद पड़ी इकाइयों को उत्पादन पर लाने के कार्य में तेजी लाने को लेकर परियोजना एवं भेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। पत्रकारों से हुई वार्ता में बताया कि अनपरा की बंद पड़ी 500 मेगावाट वाली सातवीं और 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई माह के अंत तक चालू हो जाए्गी।  
विज्ञापन

कोयले की किल्लत और एनसीएल की बकाया रकम पर उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बिजली परियोजनाओं को कोयले की किल्लत नहीं होगी। अनपरा परियोजना प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण परियोजना है। कोयले की किल्लत न होने पाए, इसके लिए एनसीएल के सीएमडी से भी वार्ता की गई है। बिजली परियोजनाओं के उत्पादन में गिरावट पर कहा कि इसे गंभीरता से लिया गया है। दुर्गा पूजा और दशहरा पर बिजली की जरूरत को देखते हुए अभी से तैयारियां चल रही हैं। बिजली उत्पादन में सुधार और  बंद इकाइयों को चालू कर इसे आसानी से पूरा कर लिया जा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर रोजाना मांग 400 मिलियन यूनिट के आस-पास रहने का अनुमान है।  इससे पहले, सीएमडी का पदभार संभालने के बाद पहली बार अनपरा के दौरे पर आए सीएमडी कामरान रिजवी ने अनपरा की सातों इकाइयों के उत्पादन एवं अनुरक्षण कार्य की बारी-बारी से समीक्षा की। अनपरा डी की इकाइयों में रह-रहकर आती दिक्कत पर नाराजगी जताई और खामियों को दुरुस्त कर बंद पड़ी इकाइयों को उत्पादन पर लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निदेशक तकनीकी वीएस तिवारी और तकनीकी सलाहकार आरबी पांडेय को हिदायत दी कि वह बंद पड़ी इकाइयों के कार्य  पर निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed