फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cleanliness Dhaba campaign will start in the city from today

Sonebhadra News: नगर में आज से शुरू होगा स्वच्छता ढ़ाबा अभियान

Wed, 04 Jan 2023 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Dhaba campaign will start in the city from today
सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र प्रशासन की तरफ से सीमांतर्गत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर में स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत पांच जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान को स्वच्छता ढाबा अभियान नाम दिया गया है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव व जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नीरज ने बताया कि निकायों में संचालित ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा। अभियान के मानक पर खरा उतरने पर संबंधित ढाबा संचालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि प्रदेश के मुख्य मार्गो, हाईवे पर अधिक संख्या में ढाबा संचालित है। इन प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है, इन कूड़े को निस्तारण करवाने के उद्देश्य से स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जा रहा है। ढाबों से निकलने वाले गीले कूड़े का निस्तारण ढाबा संचालक द्वारा स्वयं किया जाएगा। ढाबों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्मोकोल का प्रयोग नही किया जाएगा। बुधवार को कई ढाबा संचालकों से मिलकर स्वच्छता पर जानकारी दी गई। सार्वजनिक उपयोग के लिए दो डस्टबिन (हरे और नीले) ढाबे में होने चाहिए। ढाबे में आने वाले लोगों के लिए स्वच्छ शौचालय होना चाहिए, गूगल मैप या टॉयलेट लोकेटर पर ढाबे के शौचालय की लोकेशन अपलोड होनी चाहिए। ढाबों के आसपास कूड़े का ढेर नहीं होना चाहिए। ढाबों पर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश होना चाहिए। इन मानकों पर जो ढाबा खरा पाया जाएगा। उनकी स्टार रैंकिंग 1,3,5 के आधार पर करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र देकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed