{"_id":"608a6a9a8ebc3e8dbc0f49ee","slug":"clash-over-fake-voting-former-head-injured-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : फर्जी मतदान को लेकर झड़प, पूर्व प्रधान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : फर्जी मतदान को लेकर झड़प, पूर्व प्रधान घायल
Thu, 29 Apr 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में मतदान के दौरान हंगामे के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के सुकृत में बृहस्पतिवार को दोपहर में मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान दो पक्ष के समर्थको में झड़प हो गया। इस झड़प में पूर्व प्रधान घायल हो गए।
इस दौरान करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। एक घंटे बाद करीब पौने एक बजे पुनः मतदान चालू किया गया। उधर, करमा ब्लॉक के मझुई ग्राम में पीठासीन अधिकारी द्वारा मतपत्र पर मुहर लगाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। यहां भी करीब घंटे भर मतदान अवरुद्ध रहा। हंगामा होने की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस, सीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पहुंच कर हंगामा खड़ा करने वाले दो व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद पुनः मतदान चालू हुआ।