फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   civic animities

आयुष्मान भारत: 37 हजार से अधिक परिवारों का सत्यापन शुरू

Sat, 18 Jan 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
civic animities
सोनभद्र। कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया है। इसके तहत जिले में चयनित करीब 37 हजार से अधिक परिवारों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सर्वेक्षण के बाद लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 1,72,583 परिवारों का चयन हुआ जिसमें से 1,52,415 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। 2858 लोगों का इलाज किया गया। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 29,072 एवं शहरी क्षेत्रों के 8836 ऐसे चयनित परिवार है जिनका सत्यापन कार्य 15 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं के जरिए शुरू करा दिया है। आशाएं 25 जनवरी तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी। सर्वेक्षण के बाद वेब पोर्टल आयुष्मान डॉट इन पर डाउनलोड किया जाएगा और डाटा अपलोड करने के लिए पोर्टल एक फरवरी से 15 फरवरी तक खोला जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के लिए आशाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सोनभद्र। सीएमओ के मुताबिक सत्यापन करने के लिए आशाओं को प्रति सत्यापित परिवार पांच रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ईमेल पर उपलब्ध कराए गए डाटा को प्रिंट कराने के लिए प्रति पृष्ठ दो रुपए तक धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी, सीएचसी घोरावल, बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, चोपन, नगवां एवं पीएचसी केकराही, आस्था हॉस्पिटल, आदित्य हॉस्पिटल, जनसेवा मशीन हॉस्पिटल, जीवनदीप अस्पताल, कीर्ति पॉलीक्लिनिक, लालबाल हॉस्पिटल, प्रभव हॉस्पिटल, सहारा अस्पताल, साईं हॉस्पिटल, साईनाथ होलेस्टेट, श्रेया अस्पताल श्वेता अस्पताल रावर्टसगंज तथा गुप्ता आई केयर हॉस्पिटल ओबरा में नि:शुल्क कैंप लगाए जाएंगे। इसके बारे में जिले के हेल्पलाइन नंबर 6307777670 पर कॉल कर जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed