फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City will soon get two new pink toilets

Sonebhadra News: नगर को जल्द मिलेगी सात सीट के दो नए पिंक टायलेट

Thu, 30 Mar 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
City will soon get two new pink toilets
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) में दूरदराज से बाजार आने वाली महिलाओं को अब टायलेट के लिए परेशान नहीं होना होगा। महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखकर नगर में तीन जगह पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। इसमें दंडईत बाबा मंदिर परिसर में पांच सीट का पिंक टॉयलेट (शौचालय) का लोकार्पण भी बीते दिनों सदर विधायक ने किया था। शीघ्र ही दो नए पिंक टायलेट का भी लोकार्पण कराया जाएगा। इससे महिलाओं को शौच के लिए यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में तीन स्थान पर महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया जा रहा है। शिवाजी मिनी स्टेडियम में बने ओपेन जिम के पास दो सीट का पिंक शौचालय बनवाया जा रहा है। नगर के मध्य स्थित रामसरोवर तालाब के भींटे पर पांच सीट का पिंक टायलेट महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही 11 सीट का टायलेट पुरुषों के लिए अलग से बनवाया गया है। शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं, मगर अभी पानी का कनेक्शन नहीं हो सका है। नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो अभी बोर कराया जाएगा। इसके बाद पानी का कनेक्शन कराया जाएगा। इसके बाद दोनों शौचालय का लोकार्पण कराया जाएगा। दंडईत बाबा मंदिर परिसर में पांच सीट के बने पिंक टायलेट का लोकार्पण बीते दिनों हुआ है। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक पिंक टॉयलेट पर महिला केयर टेकर रखें जाएंगे। इसके साथ ही पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

बाल उद्यान में भी बन रहा शौचालय
नगर स्थित बाल उद्यान में छह सीट का शौचालय निर्माणाधीन है। यहां तीन सीट पुरुष एवं तीन सीट महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया जा रहा है। इसके साथ ही यूरिनल की भी व्यवस्था रहेगी। इससे लोगों को सहुलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में तीन जगह पिंक टायलेट का निर्माण कराया गया हैं। दंडईत बाबा मंदिर परिसर में बने पांच सीट के टायलेट का लोकार्पण हो गया है। शिवाजी मिनी स्टेडियम में दो सीट का और रामसरोवर तालाब पर पांच सीट का पिंक टायलेट बन गया है। मगर अभी पानी का कनेक्शन नहीं हो सका है। बोर कराते हुए पानी कनेक्शन कराया जाएगा। इसके बाद दोनों पिंक टायलेट शुरू हो जाएगा। रामसरोवर तालाब के अलग से 11 सीट का टायलेट पुरुषों के लिए भी बना है। - मनीष कुमार, अवर अभियंता-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed