फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City to Resound with Rabi-ul-Awwal Processions; Main Procession on the 26th

Sonebhadra News: रबीउल अव्वल के जुलूसों से गूंजेगा शहर, मुख्य जुलूस 26 को

Sun, 23 Aug 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
City to Resound with Rabi-ul-Awwal Processions; Main Procession on the 26th
रॉबर्ट्सगंज में रबिउल अव्वल के जुलूस में शामिल मु​स्लिम समाज के बच्चें। संवाद
सोनभद्र। इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ का चांद दिखाई देने के बाद पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश की खुशी में जुलूस और अन्य कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर में 15 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन शाम पांच बजे पूरब महाल स्थित नई मस्जिद से बच्चों का जुलूस निकाला जा रहा है। जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए वापस नई मस्जिद पहुंचकर समाप्त होता है। जुलूस में बच्चे हाथों में इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं। इस दौरान धार्मिक नारों के साथ देशभक्ति के गीत भी गाए जा रहे हैं। अंजुमन फैजान-ए-मिलाद के अध्यक्ष हिदायत उल्ला खां के मार्गदर्शन और सचिव अजान खान उर्फ सैफी खान की देखरेख में जुलूस निकाला जा रहा है। पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। मस्जिदों और मोहल्लों को रंग-बिरंगी रोशनी और झंडियों से सजाया जा रहा है। लोग अपने घरों पर भी झंडे लगाकर तैयारियों में जुटे हैं। 26 अगस्त को भोर करीब चार बजे नई मस्जिद से जुलूस निकलेगा। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। नगर भ्रमण के बाद जुलूस करीब पांच बजे नई मस्जिद पहुंचकर समाप्त होगा। इसी दिन दोपहर करीब दो बजे दोपहर की नमाज के बाद बड़ी मस्जिद से मुख्य जुलूस निकलेगा। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरब महाल स्थित नई मस्जिद पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा। अंजुमन फैजान-ए-मिलाद की ओर से जारी विज्ञप्ति में लोगों से जुलूस में शांतिपूर्वक शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed