फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Citation to teachers, salary of three including BDO, ADO stopped

शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, बीडीओ, एडीओ समेत तीन का वेतन रोका

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Citation to teachers, salary of three including BDO, ADO stopped
अस्पताल का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को करमा ब्लाक के करकोली गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय करमा में तैनात शिक्षिकाओं के अध्यापन कार्य से प्रभावित सीडीओ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देने को कहा। विद्यालय में पेयजल की समस्या पर एडीओ पंचायत को तत्काल टैंकर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय करमा के जूनियर वर्ग में 73 के सापेक्ष 33 और प्राथमिक वर्ग में 85 के सापेक्ष 67 बच्चे उपस्थित थे। शिक्षिका सुमन और आकृति उपस्थित मिलीं। शिक्षामित्र सर्वेश मिश्र अनुपस्थित थे। विद्यालय की अध्यापिकाएं पठन-पाठन का कार्य बेहतर ढंग से और स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी किया जा रहा था। विद्यालय में लगा हैंडपंप खराब पाया गया। प्रधान न तो उसे ठीक करा रहे और न ही टैंकर से पानी की व्यवस्था करा रहे हैं। एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि तत्काल टैंकर की व्यवस्था कराते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। पूर्व में दी गई हिदायत के बावजूद विद्यालय में फर्श, बाउंड्रीवाल और पेयजल की सुविधा उपलब्ध न कराए जाने पर बीडीओ, एडीओ पंचायत और सेक्रेट्री को जिम्मेदार मानते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में ही संचालित आगंनबाड़ी केंद्र में कार्यकत्री गायत्री देवी अनुपस्थित रहीं। मौजूद सहायिका धन्नर मौके पर कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सकीं। केंद्र पर कोई बच्चा नहीं मिला। कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यकत्री और सीडीपीओ से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिनों में अवगत कराने के लिए डीपीओ को निर्देशित किया। मनरेगा के तहत तालाब खोदाई कार्य के लिए बोर्ड पर 9.95 लाख रुपये की लागत अंकित था, जबकि मौके पर काम बंद पाया गया। सेक्रेट्री नरेश भी बिना सूचना अनुपस्थित रहे। ग्राम प्रधान शिवशंकर पांडेय ने कहा कि श्रमिक उपलब्ध नहीं हो पा रहे। ग्राम प्रधान की कार्यों में रूचि न देख डीपीआरओ को पंचायती राज एक्ट के अंतर्गत नोटिस देकर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। मनरेगा के काम न कराए जाने पर बीडीओ से भी स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा शेषनाथ चौहान, बीडीओ शुभम बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए आवास के लिए भेजें प्रस्ताव
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने पीएचसी केकराही का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. अवधेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित मिले। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि चिकित्साकर्मियों के रहने के लिए आवास जर्जर है। सीडीओ ने नए आवासों के निर्माण के लिए प्रस्ताव सीएमओ को भेजने का निर्देश दिया। परिसर में 40 बेड का वार्ड तैयार करने का भी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। लेबर रूम के निरीक्षण समय रेडिएंट वार्मर की मांग की गई। चिकित्सालय के पैथालाजी एवं कोविड टेस्ट कक्ष का निरीक्षण किया गया। अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed