फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CIITIEA: Surendra Prasad became the national president, General Secretary BK Patel

सीटिया : राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुरेंद्र प्रसाद, महामंत्री बीके पटेल

Mon, 21 Mar 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
CIITIEA: Surendra Prasad became the national president, General Secretary BK Patel
कोल इंडिया आईटीआई इंप्लाइज एसोसिएशन (सीटिया) की राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन हो गया है। आम सहमति के आधार पर सुरेंद्र प्रसाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष व लंबे अरसे से संगठन को मजबूत बनाने में जुटे बीके पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए बैठक वर्चुअल हुई। इसमें कोल इंडिया के सात जोन के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और काफी संख्या में सदस्य जुड़े रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरेंद्र प्रसाद ने की। संगठन के संरक्षक राजेंद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुुआ। संचालन केंद्रीय संयुक्त महामंत्री राम प्रकाश ने किया। पर्यवेक्षक ने चुनाव नियमावली की जानकारी सभा सदस्यों को दी। साथ ही अलग-अलग जोन से प्राप्त राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने के लिए सूची सभा के समक्ष रखी गई जिसमें सभी जोनों की आपसी रायशुमारी से पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कुछ नए पदाधिकारियों को जोड़कर चुना गया। नई राष्ट्रीय कमेटी में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद (बीसीसीएल), राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद को चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के लिये अजय शंकर, राष्ट्रीय महामंत्री पद पर बीके पटेल, संयुक्त महामंत्री राम प्रकाश, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रधान राष्ट्रीय संगठन मंत्री समीर सिंह, संगठन मंत्री एएन गिरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed