फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Choupal raging on the preparation to miss DM

चौपाल में तैयारी से न पहुंचने पर भड़के डीएम

Thu, 29 Jan 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 29 Jan 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Choupal raging on the preparation to miss DM
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले की कई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। डीएम डीके सिंह ने म्योरपुर ब्लाक के कुसुम्हा गांव में लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षामित्र (बीएलओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और जिला कृषि अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

डीएम ने दोनों को पूरी तैयारी के साथ शिविर में न आने पर नाराजगी जताई। यहां छात्राओं ने डीएम से गांव में शौचालय न होने की शिकायत की और इसकी मांग की।

इस पर डीएम ने यहां 22 नए शौचालयों के निर्माण की घोषणा की। फिर स्टालों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड में गड़बड़ी समेत कई अन्य शिकायतें की। इस पर डीएम ने बीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी जितेन्द्र सिंह, बीडीओ म्योरपुर आशाराम पटेल, एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, कुसुम्हा के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सदर ब्लाक के देवरीखुद गांव में नोडल अफसर सरफराज अहमद की अगुवाई में जन चौपाल लगा। यहां 10 लोगों ने नया विद्युत कनेक्शन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का उपचार भी किया गया। एसडीएम सदर राजेेंद्र प्रसाद तिवारी ने यहां पहुंचकर लोगों की समस्या सुनीं और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर आरएन जैसल, पंचधारी सिंह, प्रधान बलवंत प्रजापति, रवि शंकर पांडेय, तृप्ति मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।


बभनी प्रतिनिधि के अनुसार खोतोमहुआ गांव में जन कल्याण शिविर लगाया गया। खोतो महुआ में स्वास्थ्य विभाग ने 207 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और नि:शुल्क दवा वितरित किया। डा. आजाद और फार्मासिस्ट करूणापति यादव ने मरीजों का उपचार किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामलाल कौशिक, ग्राम प्रधान रेनू गुप्ता, एसएसओ गोपाल प्रसाद, कृषि विभाग से सूर्यभान सिंह, बाल विकास की प्रभारी सीडीपीओ बृज कुमारी मौजूद रहीं। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार आमडीह और पनिकप खुर्द में चौपाल लगा। आमडीह में रेशम विभाग के अधिकारी और पनिकप खुर्द में पीडी जेपी पांडेय ने लोगों की समस्या सुनीं। यहां भी कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर बीडीओ सुनील सिंह, एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी, प्रधान लक्ष्मीना देवी, दिनेश सिंह पटेल मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार रन्नू गांव में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और नगवां में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में चौपाल लगा। दोनों जगहों पर कैंपों में लोगों की समस्या सुनी गई और मरीजों का उपचार किया गया। उधर, डीएम ने बिजली विभाग के जेई को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी और ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के बाउंड्री निर्माण और स्ट्रीट लाइट में खर्च धन की जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed