फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan's garbage will be disposed of in Jabalpur

Sonebhadra News: चोपन के कूड़े का जबलपुर में होगा निस्तारण

Fri, 24 Nov 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chopan's garbage will be disposed of in Jabalpur
नगर से रोजाना निकलने वाला कचरा निस्तारण के लिए अब जबलपुर भेजा जाएगा। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हुई। चेयरमैन उस्मान अली और ईओ देवहूति पांडेय ने कूड़ा लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर में रोजाना कई टन कूड़ा निकलता है। विभिन्न जगहों से एकत्रित कूड़ा को एमआरएफ सेंटर ले जाया जाता है, जहां कूड़े की छंटाई की जाती है। कूड़े में शामिल कई सामानों के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इसे जबलपुर के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजने का निर्णय लिया गया है। कूड़ा गाड़ी को रवाना करने के दौरान चेयरमैन ने बताया कि इको गेटवे प्रा. लिमिटेड प्रयागराज की कंपनी के संयुक्त प्रयास से नगर का प्लास्टिक/आरडीएफ कचरा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट जबलपुर में भेजा जाएगा, ताकि कचरे को अनेक प्रकार के कार्यों में उपयोग किया जा सके। कचरा प्रबंधन करने वाली इको ग्रीन एनर्जी कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के अनुसार कूड़े की न केवल छंटनी करनी है बल्कि इसका निस्तारण भी करना है। इस दौरान लिपिक अंकित पांडेय, कंपनी के निदेशक अंशुमान सिंह, प्रोजेक्ट हेड राजेंद्र अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, अनीश अहमद, संजय शर्मा, रंजीत पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed