फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chilli crop hit by 'Gurcha' disease; farmers worried.

Sonebhadra News: मिर्च की फसल में गुरचा रोग का प्रकोप, किसान परेशान

Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chilli crop hit by 'Gurcha' disease; farmers worried.
केकराही क्षेत्र में मिर्च की फसल में लगा रोग।संवाद
केकराही। क्षेत्र में मिर्च की फसल में गुरचा रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे किसान परेशान हैं। रोग की रोकथाम के लिए किसान विभिन्न दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं, लेकिन बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। किसानों को फसल खराब होने और लागत निकलने को लेकर चिंता सताने लगी है। विकास खंड करमा में ऊंची जमीन होने के कारण जरेनुआ, बहेरा, डिलाही, भदोही, खैराही, बबूराही, खैरपुर, अतरवा, कसयां कला और कसया खुर्द समेत कई गांवों में किसान मिर्च और टमाटर की खेती करते हैं। इस समय मिर्च की फसल में फल भी आने लगे हैं। इसी बीच पौधों में गुरचा रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, रोग लगने के बाद मिर्च के पौधों की पत्तियां ऊपर या नीचे की ओर मुड़ने लगती हैं। इससे पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है। किसानों का कहना है कि बीमारी एक पौधे से दूसरे पौधे में फैल रही है। दवा के छिड़काव के बावजूद इसका प्रकोप कम नहीं हो रहा है। चाड़ी गांव निवासी किसान अवधेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने भी मिर्च की खेती की है। उनकी फसल में गुरचा रोग लग गया है। वहीं बहेरा गांव के नंदू ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा में मिर्च की खेती की है। फसल में तेजी से रोग फैल रहा है। यदि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं हुआ तो खेती में लगी लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने कृषि विभाग से खेतों का निरीक्षण कर बीमारी की रोकथाम के लिए उचित दवा और उपचार की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed