{"_id":"621d0f816693e54c1e58bc81","slug":"children-presented-models-in-science-exhibition-sonbhadra-news-vns641005539","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। विज्ञान दिवस पर रामजी पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद और हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट के ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव ने शुभारंभ किया। प्रबंधक रणजीत यादव ने कहा कि धरती की उत्पत्ति के समय से ही विज्ञान एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में रहा है। कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने विज्ञान के प्रति अपनी पूरी जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक यंत्रों का आविष्कार किया, जिसके चलते वे मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते हैं। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस मौके पर परमेश्वर, कृष्ण मित्तल, हर्षिता, सुप्रिया, मुकेश, नवनीत, पूनम, विवेक, आशीष, ऋतु कुमारी, संध्या, रंजन कुमार, अनिल, नंदकिशोर, राजेश, अर्पित कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
शाहगंज। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर एसबीएस इंटरनेशनल स्कूल खजूरी में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि विंध्य कन्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राइमरी क्लास से लेकर इंटर तक छात्रों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में लेजर शील्ड सिक्योरिटी सिस्टम, सोलर पावर हाई टेक सिटी, डीएनए वर्किंग मॉडल, वाई फाई, नाइट स्ट्रीट लाइट वर्किंग मॉडल जैसी कई प्रदर्शनी बच्चों ने लगाई। मुख्य अतिथि ने बच्चों का प्रदर्शन देख उनकी सराहना की। प्रधानाचार्या सरोज मौर्य, नीलम पांडेय, अभिषेक केशरी, चांद बाबू आदि रहे।