फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children did not get food grains, parents demonstrated

बच्चों को नहीं मिला खाद्यान्न, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Children did not get food grains, parents demonstrated
बभनी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मचबंधवा में प्रर्दशन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
कंपोजिट विद्यालय मचबंधवा में मिड-डे-मील के राशन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अभिभावकों ने अनाज डकारने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उधर, शिकायत की जांच करने बीईओ संजय कुमार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंचबंधवा निवासी संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि कोरोना काल में 24 मार्च से 30 जून तक 76 दिन हर बच्चे को 7.6 किलो खाद्यान्न वितरण का सरकार ने निर्देश दिया था। द्वितीय चरण में एक जुलाई से 31 अगस्त तक 49 दिन प्रति छात्र 4.9 किलो खाद्यान्न वितरण करना था। वहीं तृतीय चरण में प्रति छात्र 13.8 किलो खाद्यान्न वितरण करना था। शिक्षक व कोटेदारों ने प्रथम व द्वितीय चरण का खाद्यान्न वितरण कर दिया तीसरे चरण में 49 दिन का खाद्यान्न 427 बच्चों को नहीं मिला। अभिभावकों ने बीईओ से शिक्षक व कोटेदार पर खाद्यान्न डकारने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वाले में संतोष कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, जवाहिर, चंद्रिका प्रसाद, सूर्य प्रकाश, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं शिक्षक शिव बाबू केशरवानी ने कहा कि सभी बच्चों को खाद्यान्न दिया गया है। वहीं कोटेदार रूपनारायन का कहना है कि सभी बच्चों को खाद्यान्न वितरित नहीं किया जा सका है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed