{"_id":"6ade4567ac36724ea307eb49","slug":"children-affected-by-seasonal-fever-and-colds-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-155320-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मौसमी बुखार और जुकाम की चपेट में आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मौसमी बुखार और जुकाम की चपेट में आए बच्चे
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटे बच्चों को उपचार कराने पहुंचे दंपती से पूछत
सोनभद्र। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का असर दिखने लगा है। बच्चे भी मौसमी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खलियारी, केकराही और सलखन में आयोजित मेलों में कुल 141 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इसमें छोटे बच्चो की संख्या अधिक रहीं।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में 35 मरीजों का उपचार किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन की वजह से छोटे बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार से ज्यादा ग्रस्त हैं। उन्होंने बदलते मौसम में छोटे बच्चों के सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस दौरान कृष्णकांत चौबे, चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। खलियारी, नगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में आयोजित मेले में 33 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक डॉ. अमित सिंह ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि बरसात के बाद ठंड का असर बढ़ने से सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से गर्म पानी का सेवन करने, ठंड से बचाव रखने और परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।
केकराही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में आयोजित जन आरोग्य मेले में 32 मरीज पहुंचे। अस्पताल के फार्मासिस्ट सुधीर सिंह ने बताया कि उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली समेत विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं।
वहीं, सलखन स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 41 मरीजों का उपचार किया गया। यहां डॉ. राकेश मौर्य ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। इस तरह चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में कुल 141 मरीजों का उपचार किया गया।