{"_id":"619548c6900a5a3c0336b84e","slug":"child-scientists-presented-project-for-sustainable-life-sonbhadra-news-vns6231499158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतत जीवन के लिए बाल वैज्ञानिकों ने पेश किया प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतत जीवन के लिए बाल वैज्ञानिकों ने पेश किया प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्र सभा कक्ष में जनपद स्तरीय 29वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के 52 बाल वैज्ञानिकों ने इस कांग्रेस में अपने शोध अनुभव प्रस्तुत किए।
आश्रम संचालिका शुभा बहन ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयोग कर सतत जीवन के लिए हम नए कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों ने दो समूहों में मॉडल प्रस्तुत किए। जिले के विभिन्न विद्यालयों के 22 शिक्षक भी कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े रहे। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य राधेश्याम, डॉ. रितिका, शशांक शेखर तिवारी और कनिष्ठ वर्ग में प्रेम कुमार पांडेय, अमरदेव पांडेय, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी से अजय कुमार सिंह, प्रेम नारायण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन के मौके पर सहोदय ट्रस्ट गया बिहार के छोटे बच्चों ने स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। संचालन संयोजक प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में विमल कुमार सिंह, देवनाथ सिंह, जिला सह समन्वयक सर्वजीत सिंह, विजय कुमार, केवला दुबे, शिवशरण सिंह, रेखा, अनिल, उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।