सोनभद्र। अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को राबर्ट्सगंज और ओबरा में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट और मिठाई दुकानों की जांच की। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया। जहां पुरानी सामग्री मिली, तत्काल उसे हटवा दिया गया। संचालको को हिदायत दी गई कि जरूरी एहतियात बरतते हुए काउंटर से सीधे सामानों की बिक्री करनी होगी।
किसी को भी दुकान के अंदर बैठाकर जलपान नहीं कराना है। जहां तक संभव हो, होम डिलेवरी करने पर जोर दिया गया। ग्राहकों के लिए साबुन, हैंडवाश, सैनिटाइजर की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। बता दें कि शुक्रवार से खान-पान की दुकानों के संचालन शुरू हुआ है लेकिन ज्यादातर दुकान, रेस्टॉरेंट श्रमिकों के न रहने के बंद पड़े हुए हैँ। वहीं जो दुकानें खुली भी थी, वहां नाममात्र के ही ग्राहक नजर आए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंकशंकर दूबे, प्रमोद सोनकर आदि मौजूद रहे।