फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Change photo

बदलेगी तस्वीर

Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Change photo
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि क्षेत्रफल और बीडीसी संख्या दोनों
विज्ञापन
के मामले में म्योरपुर ब्लॉक सूबे का सबसे बड़ा ब्लॉक है। यह सूबे के औद्योगिक हब भी है। बावजूद भौगोलिक दुर्गमताएं इसका इलाके के कई हिस्सों को विकास की आधुनिक तस्वीर से दूर रखे हुई हैं।


पूरी कोशिश होगी कि आने वाले पांच सालों में ब्लाक क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह से बदली नजर आए। वह रविवार को म्योरपुर प्रमुख संजय यादव की ओर से रविवार को उनके आवास पर आयोजित क्षेत्र  पंचायत सदस्य एवं प्रधानों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।


  दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक का बड़ा हिस्सा उनकी विधानसभा एरिया में है। ऐसे तरह में जिस तरह से पहली बार निर्विरोध, वह भी महिला को म्योरपुर का प्रमुख बनाया है, उससे वह खुद सभी बीडीसी और प्रधानों की कर्जदार हो गई हैं।


उनकी पूरी कोशिश होगी कि म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल की घर-घर उपलब्धता का सपना जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। म्योरपुर के पूर्व प्रमुख संजय यादव और नवनिर्वाचित निर्विरोध प्रत्याशी सरिता यादव ने कहा कि पहले भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके प्रति विश्वास जताया है।


 उनका पूरा प्रयास होगा कि अधूरे कार्य रह गए हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। संचालन कर रहे रमेश वर्मा ने भी सभी बीडीसी और प्रधानों का आभार जताया। इस मौके पर फिरतू यादव, सुभाषचंद्र यादव, राजेश यादव, जेएन चौरसिया, जगदीश बैसवार, शिवबहादुर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed