फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Challan of 38 vehicles doing illegal transport

अवैध परिवहन कर रहे 38 वाहनों का चालान

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of 38 vehicles doing illegal transport
सोनभद्र। ओवर लोडिंग व खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक के लिए एडीएम सहदेव मिश्र के नेतृत्व में गठित टीमों ने विशेष अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान 38 वाहन पकड़े गए। चालान काटते हुए जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम सदर राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन पीएस राय, धनवीर यादव, ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, खान अधिकारी राहुल सिंह, खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र के नेतृत्व में सड़क मार्ग मारकुंडी के विभिन्न स्थानों पर अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग वाहनों की संघन जांच की गई। कुल 38 वाहन अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए पकड़े गए। ओबरा तहसील अंतर्गत चोपन में एसडीएम रमेश कुमार, सीओ शंकर प्रसाद और खनन विभाग की टीम ने जांच की। तहसील दुद्धी अंतर्गत हाथीनाला व अन्य स्थानों पर एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। घोरावल तहसील क्षेत्र में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed