फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Central , state government blew mannequin

केंद्र, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Sat, 30 May 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 30 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Central , state government blew mannequin
शोषितों, वंचितों को अधिकार दिलाने की मांग को लेकर भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज में कचहरी तिराहे पर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और सदर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों सरकारोें को जनविरोधी करार दिया।
विज्ञापन


सदर तहसील परिसर में संगठन की ओर से चलाए जा रहे वनाधिकार कानून अधिनियम के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर के आखिरी दिन न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इसके बाद हुई सभा में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें शोषितों, वंचितों, अधिकारविहीन आदिवासियों, वनवासियों, किसानों, मजदूरों के हित में कार्य करने का लगातार दावा कर रही हैं, जो उन्हें छलने की चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में खुली छूट देकर इसी वर्ग को लूटने की छूट भ्रष्टाचारियों को प्रदान कर दिया गया है। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि तेल की कीमत तय करने का अधिकार तेल कंपनियों को प्रदान कर देशवासियों को लूटा जा रहा है।


राष्ट्रीय संरक्षक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि वनवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन पर मालिकाना हक देना चाहिए। प्रदर्शन में अर्जुन चौहान, भुनेश्वर प्रसाद भारती, रामनाथ अगरिया, सागर, मोती, अशोक, पप्पू, आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरेश पटेल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed