फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cement laden tractor trolley overturned, driver killed

Sonebhadra News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cement laden tractor trolley overturned, driver killed
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिझून गांव निवासी प्रीतम (32) पुत्र छोटेलाल कोल को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घोरावल कोतवाली के एसआई राम अवध ने बताया कि शिल्पी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां के लिए मिझुन गांव निवासी प्रीतम (32) पुत्र छोटेलाल ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट लेकर जा रहा था। लगभग 45-50 बोरी सीमेंट ट्राली में लादकर वह कोलिया घाटी उतरने के बाद शिल्पी पहुंच गया। शिल्पी में रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर में दबकर प्रीतम बुरी तरह घायल हो गया। प्रीतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से प्रीतम के परिजनों में कोहराम मच गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसे तीन साल की एक पुत्री है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed