फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebration of Guru Gobind Singh's festival with pomp

धूमधाम से मना गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Thu, 13 Jan 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Guru Gobind Singh's festival with pomp
दुद्धी प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उ? - फोटो : SONBHADRA
प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मंगलवार की रात धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन मंडली ने सबद कीर्तन गाकर गुरुजी की महिमा बताई। भंडारे में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार अजीत सिंह ने लोक मंगल की कामना के साथ अरदास की। युवा अग्रहरि समाज के महामंत्री आलोक अग्रहरि ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान कर्मप्रणेता, अद्वितीय धर्मरक्षक, ओजस्वी वीर रस के कवि के साथ ही संघर्षशील वीर योद्धा भी थे। उनमें भक्ति और शक्ति, ज्ञान और वैराग्य, मानव समाज का उत्थान और धर्म व राष्ट्र के नैतिक मूल्यों की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प था। कस्बे में स्थित गुरुबाग गुरुद्वारा वार्ड नंबर 2 में भी गुरु महाराज की अरदास कर लोक मंगल की कामना की गई। कार्यक्रमों में अधिवक्ता रामपाल जौहरी, रवींद्र जायसवाल, अक्षयवर नाथ आढ़ती, भोलानाथ आढ़ती, डॉ विनय, कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज अग्रहरि बुल्लू, मनोज सिंह, वीरेंद्र अग्रहरि, कल्याण मिश्रा, दीपक शाह आदि मौजूद रहे। कीर्तन मंडली में कल्याण मिश्रा, गोपाल, शंभूनाथ गुप्ता, रामजनम गुप्ता, प्रमोद मद्धेशिया, प्रेमचंद मिश्रा आदि ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed