{"_id":"57fe7bf14f1c1bf62d28e080","slug":"celebrated-deshhera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराई पर अच्छाई की जीत,मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराई पर अच्छाई की जीत,मना जश्न
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला में धू-धू कर जलता रावण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में मंगलवार को असत्य पर सत्य, का प्रतीक विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम के समय रावण दहन हुआ। जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। हिण्डाल्को में 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया।राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजयदशमी का पर्व मनाया गया। दोपहर बाद से ही रामलीला मैदान में आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। शाम चार बजे तक रामलीला मैदाना खचाखच भर गया और लोग पेड़ों, जिला पंचायत भवन, पुराने जिला अस्पताल, मुख्य डाकघर, बाजार की ऊंची इमारतों, पानी की टंकी आदि पर चढ़कर राम-रावण के युद्ध की लीला देखी।
शाम को 5:40 बजे रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, नपा चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व नपा चेयरमैन और रामलीला कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, सुशील पाठक समेत कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। चोपन: रेलवे रामलीला मैदान में शाम 7:30 बजे रावण के 70 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि रेलवे के मंडल यातायात प्रबंधक विश्वरंजन ने सबको बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, अतुल त्रिपाठी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, सुरेश गोयल,आदि मौजूद रहे। संचालन दिव्य विकास सिंह ने किया। चोपन बैरियर पर रात्रि आठ बजे रावण का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर कोमल सिंह, महानंद पांडेय, आनंद अग्रवाल, महेन्द्र केशरी, अजय सिंह, आदि मौजूद रहे। ओबरा सीओ प्रवीण यादव व चोपन एसओ विरेंद्र यादव जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ चक्रमण करते रहे। म्योरपुर: कस्बे में रामलीला के बाद मंगलवार को रावण के पुतले को जलाया गया। बभनी: दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बभनी, चपकी, घघरी, चौना में रावण का पुतला दहन किया गया। एसओ अशोक सिंह क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। विंढमगंज: इलाके में दशहरा पर खेल के मैदान पर 80 फीट रावण का पुतला दहन किया गया।घोरावल और शिवद्वार: घोरावल में मंगलवार को रामलीला मैदान में शाम के समय रावण का पुतला दहन हुआ। इस मौके पर विधायक रमेश चंद्र दुबे, कृष्ण कुमार उमर, अंजनी चौबे, दपीचंद्र अग्रहरि,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोन, शाहगंज और करमा:: रामलीला मैदान विजयदशमी का पर्व मनाया गया। 20 फीट के रावण के पुतला का दहन हुआ। रेणुकूट: हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर विजयदशमी पर 105 फीट के विशालकाय रावण का पुतला दहन एवं श्रीराम के राज्याभिषेक के लीला लीला हुई। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया एवं सीओओ सतीश एन जाजू, सीजेएम संजय यादव, एसडीएम दुद्धी बीपी सिंह, एएम त्रिपाठी, बीके सिंह, निर्मल्या सेन, रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी की मौजूदगी में रावण के पुतला का दहन किया गया।
मंच का संचालन रामलीला परिषद के सचिव सुरेन्द्र राठौड़ ने किया। दुद्धी: रामलीला मैदान पर विजयदशमी के अवसर पर राम-रावण युद्ध लीला हुई। शाम को रावण दहन हुआ । मधुपुर: श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज प्रांगण में विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाया गया। चुर्क:: रामलीला मैदान प्रांगण में विजयदशमी पर शाम छह बजे रावण का पुतला दहन किया गया। सलखन: प्राइमरी विद्यालय प्रांगण में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन हुआ। इसी प्रकार से वैनी, खलियारी, रामगढ़, केकराही, महुली, डाला क्षेत्र में भी विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।