फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO instructed BSA to complete unfinished works soon

सीडीओ ने अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का बीएसए को दिया निर्देश

Fri, 27 Nov 2020 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
CDO instructed BSA to complete unfinished works soon
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा (आईएएस) ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक ली। इसमें सोन कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही एमडीएम, मिशन प्रेरणा, एआरपी, शिक्षा ऐप आदि की भी समीक्षा हुई। विद्यालयों में पेयजल, सबमर्सिबल आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान म्योरपुर ब्लॉक का कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारी को अधूरे कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉकवार बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा खंड शिक्षा अधिकारियों से की। उन्होंने जिन विद्यालयों में अब तक टाइलिंग नहीं हुई है वहां जल्द उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कमरे और शौचालयों की टाइलिंग पंचायत विभाग से समन्वय कर पूर्ण कराने के लिए कहा। सीडीओ ने बीएसए को निर्देश दिया कि कायाकल्प से जुड़े सभी कार्यों की फीडिंग प्रेरणा पोर्टल पर कराई जाए। जिन विद्यालयों में कार्याकल्प नहीं हुआ है, वहां कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। बीएसए ने बताया कि जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में एमडीएम, मिशन प्रेरणा, एआरपी, शिक्षा ऐप समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed