फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDO angry over incomplete work, instructions for investigation

अधूरे काम पर सीडीओ नाराज, जांच के निर्देश

Fri, 25 Mar 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
CDO angry over incomplete work, instructions for investigation
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को सदर और घोरावल ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में मानक के विपरीत सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के सीडीओ ने संबंधितों को फटकार लगाई तो इसकी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

वह सबसे पहले सदर ब्लाक के मानपुर गांव पहुंचे। यहां पंचायती राज विभाग से शवदाह गृह का निर्माण चल रहा था। करीब 24.36 लाख की लागत से सापेक्ष 18 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इसके बावजूद काम काफी अधूरा था। सेक्रेट्री से इस्टीमेट के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच कराकर पर वह एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बनौरा द्वितीय गांव में पंचायत भवन निर्माण के निरीक्षण में शौचालय का काम अधूरा मिला। इसे एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश दिया। यहां भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने को कहा।
विज्ञापन

घोरावल ब्लाक के तिलौली कला में भी शवदाह गृह के निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। मानपुर गांव में मनरेगा के तहत शवदाह गृह के पास निर्माणाधीन तालाब के कार्य की सराहना करते हुए प्रधान को तालाब के भीटे पर पौधरोपण कराने को कहा। बनौरा और तिलौली कला में मनरेगा से कोई काम न कराए जाने पर सेक्रेट्री व प्रधान को तीन काम तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सोन पंप कैनाल से निकली मानपुर रजवाहा में सिल्ट व घास की सफाई न होने पर मिर्जापुर नहर प्रखंड के एक्सईएन को एक सप्ताह में सफाई कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed