सोनभद्र। सीबीएसई के इंटर के परीक्षा परिणाम में जिले में छात्रा अनुजा गुगलानी के टॉप करने के बाद अब हाईस्कूल में भी छात्रा सौम्या भगत ने जिले में टाप किया है। बुधवार को आए परीक्षा परिणाम में संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिहंद नगर बीजपुर की छात्रा सौम्या भगत ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। डीएवी राबर्ट्सगंज के आदर्श पांडेय 98.5 द्वितीय, केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर रेणुकूट के अर्पित सिंह ने 98 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम से बच्चों के चेहरे खिले रहे। इसके अलावा आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट के अक्षित तिवारीने 97.8, डीएवी बीजपुर की मान्या गंगवार व केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर रेणुकूट की साक्षी मिश्रा ने 97.6 फीसदी अंक हासिल किया है। डीएवी बीजपुर के शिवेंद्र नाथ पांडेय 97.4, देवांश कुमार सिंह, वैैैभव रघुवंशी व सेक्रेट हर्ट कांवेंट स्कूल ओबरा के सिद्धार्थ कुशवाहा ने 97 फीसदी अंक हासिल कर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिहंदनगर बीजपुर के प्रिस मिश्रा 96.8, सोमाल्या नंदी 96.6, संत जोसेफ शक्तिनगर के अर्पित कुमार निगम को 96.6, छात्रा भूमि को 96.2 फीसदी अंक मिला। डीएवी राबर्ट्सगज के शिवांबु देव पांडेय को 95.8 व केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर रेणुकूट की साक्षी मिश्रा को 97.6 फीसदी अंक हासिल हुआ। डीएवी राबर्ट्सगंज 98 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 99 प्रतिशत् विद्यार्थी सफल हुए। विद्यालय के आदर्श पांडेय ने 98.5 फीसदी, शिवांबु देव पांडेय 96.5 फीसदी, आर्यन प्रसून व दीपेंद्र प्रकाश 96 फीसदी अंक हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर भटिया ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामना दिया। उधर प्रकाश जीनियस पब्लिक इंगलिश स्कूल से 148 परीक्षार्थी शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण रहे। यहां की शिवानी पाठक ने 92.2, लिशी ने 91.4 व नयंशी कुशवाहा ने 90.8 फीसदी अंक हासिल किया। सनबीम स्कूल रॉबर्टसगंज में अर्पित मिश्रा ने 94.17, सुधांशु सिंह ने 92.5 प्रतिशत अंक पाया। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज का परिणाम शानदार रहा। प्रबंधक रमाशंकर दूबे व प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने बच्चों को शुभकामना दिया। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा संस्कृति शुक्ला ने 95.16 फीसदी, यश श्रीवास्तव ने 95, आलोक कुमार शुक्ला ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रबंधक प्रकाशध्यानानंद ने इस सफलता के लिए बच्चों को बधाई दी। बभनी: सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिहंद नगर बीजपुर की छात्रा सौम्या भगत ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रिंस मिश्रा 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। यहां के 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी बच्चों ने परीक्षा पास किया है। दस परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से उपर अंक हासिल किया है। शक्तिनगर: संत जोसेफ स्कूल का छात्र अर्पित कुमार निगम ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। छात्रा भूमि ने 96.2, अनुराधा सिंह को 96 प्रतिशत अंक मिला। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 156 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताई। डीएवी स्कूल खड़िया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां प्रियंका सिंह और आकृति ने 94, शुभम पांडेय ने 93, आदर्श कुमार अग्रहरी ने 92.6 अंक हासिल किया। अन्य बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। चोपन: केंद्रीय विद्यालय चोपन में आदित्य चौहान 89.4, यथार्थ तिवारी 89, प्रशांत शुक्ल 91.08 फीसदी अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बी.प्रसाद ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ओबरा: सेक्रेट हर्ट कांवेंट स्कूल के सभी 174 छात्र छात्रा उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी जोसफ ने बताया कि विद्यालय के सिद्धार्थ कुशवाहा 97 प्रतिशत, प्रांजल शर्मा 95.8, श्रुति मंडल 95.4, शेहा पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। मॉडर्न कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सोनाली सिंह ने बताया कि कुल 88 बच्चो में सभी उत्तीर्ण है। विद्यालय के छात्र सत्यम पांडेय व छात्रा अंजली केशरी ने संयुक्त रूप से 92 प्रतिशत अंक हासिल किया।