फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI probe into the murder of Dr. Sonelal

डॉ. सोनेलाल के हत्या की हो सीबीआई जांच

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
CBI probe into the murder of Dr. Sonelal
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के मौत मामले की सीबीआई जांच कराने और राष्ट्रीय अध्यक्ष को उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजवन सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि मिथिलेश सिंह रहे। वक्ताओं ने कहा कि किसानों कमेरों के हित के लिए सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कमेरों जागो राज सत्ता पर कब्जा करो और व्यवस्था बदलो का नारा दिया। उन्होंने बताया कि जब उनका यह अभियान तेजी से आगे बढ़ा तो उन पर हमला किया गया। कई बार उन्हें रोकने और प्राण लेने की कोशिश की गई। वर्ष 1999 में डॉ. सोनेलाल पटेल पर हुए प्राणघातक हमला किया गया और 2009 में उनकी हत्या कर दी गई। इसकी सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीडी पटेल ने की। संचालन महासचिव सुनील पटेल ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मंच अशोक सिंह पटेल, महेंद्र पटेल, विष्णु पटेल, शिव पटेल, सुमित्रा आरती, विजय शंकर व्यास, प्रमोद, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed