फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered in pipe theft case after two months

Sonebhadra News: पाइप चोरी के मामले में दो माह बाद केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Case registered in pipe theft case after two months
घोरावल कोतवाली क्षेत्र में जनवरी माह में दिनदहाड़े हुई पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने दो माह बाद केस दर्ज किया है। इसी से जुड़े पाइप चोरी के कई अन्य मामलों में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सात जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास से क्रेन से दो ट्रकों पर लादकर ले जाई जा रही 15 लाख की पाइपें बरामद की गई थी। तब कुछ चालकों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में भदोही से भी एक ट्रक में काटे गए पाइप बरामद हुए थे। इसके 20 दिन बाद घोरावल कोतवाली क्षेत्र में काम से लौट कर्मचारियाें ने मुक्खा फाल रोड स्थित देवरीकाठ के पास एक मिनी ट्रक में लोहे की पाइप लदा देख वाहन को रोक लिया। कुछ युवकों भी पकड़ा था। यहां भी पाइप को हाइड्रा की मदद से ट्रक पर लादकर बेचने ले जाया जा रहा था। चालक समेत वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में कंपनी की ओर से तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। अब मामले में करीब दो माह बाद घोरावल कोतवाली पुलिस ने कंपनी के मैनेजर राहुल कुमार की तहरीर पर भदोही निवासी अरविंद कुमार, आफताब सहित कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed