{"_id":"662d363746a768f24901e6be","slug":"case-registered-against-three-for-fraudulently-getting-land-registered-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112391-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव निवासी एक महिला ने धोखाधड़ी कर फ़र्जी तरीके से उसकी जमीन को रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजकुमारी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भूमि फर्जी ढंग से, सुनियोजित तरीके से बैनामा करा लिया गया है। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब उसने तहसील से बैनामा हुए जमीन के कागजात की नकल निकलवाया। पता चला कि बैनामा से जुड़े दस्तावेज पर फर्जी तरीके से उसके अंगूठे का निशान व उसकी जगह किसी अन्य महिला का फोटो लगाया गया है। गवाह के रूप में बबुंदर निवासी शिल्पी और पुरुषोत्तम साकेत निवासी
नौडिहवा, पोस्ट खैड़ार, सिंगरौली, मप्र दर्ज मिला। आरोप लगाया गया है कि इस धोखाधड़ी में गोविंद बिंद निवासी केवटा घोरावल की अहम भूमिका है। मुख्य साजिशकर्ता गोविंद ही है। उसकी जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई है और उसे रुपये तक नहीं दिए गए हैं और धमकी भी दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि राजकुमारी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में गोविंद, बबुंदर और पुरुषोत्तम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।