फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of sexual exploitation filed against home guard who came for election duty

चुनाव कराने आये होमगार्ड पर यौन शोषण का केस दर्ज

Sat, 01 May 2021 08:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Case of sexual exploitation filed against home guard who came for election duty
कोन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने कोन ब्लॉक के एक गांव में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी करने पहुंचे होमगार्ड के घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी होमगार्ड प्रयागराज से पोलिंग ड्यूटी करने कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवाडीह में पहुंचा था। रात में शराब के नशे में एक महिला के घर में घुस गया था। आरोप है कि महिला के साथ होमगार्ड ने दुराचार किया। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी होमगार्ड को पकड़ कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आरोपी को थाने ले आई। परिजनों के तहरीर पर आरोपी होमगार्ड को शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में परिजनों के दिए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर होमगार्ड को संबंधित धारा में न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed