फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case holders of seals

सील संपति पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा

Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case holders of seals
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी के प्राधिकृत अधिकारी की तहरीर पर पिता व पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ऊपर बैंक में बंधक रखी गई संपति को कुर्क करने के बाद उस पर अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी के प्राधिकृत अधिकारी नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि 12 फरवरी 2020 को समय 12 बजे दिन में न्यायालय जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुपालन हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा राबट्र्सगंज में बंधक रखी गई संपति पर कब्जा हेतु नायब तहसीलदार राबट्र्सगंज और बैंक कर्मियों के साथ मौके पर जाकर सील कर दिया गया। उसी दिन शाम को कुछ लोगों ने सील की गई संपति का ताला तोड़ कर कब्जा कर लिया। सील हुई संपति पर कब्जा करने की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र प्रसाद की तहरीर पर ओरगाई गांव निवासी बृजेश नारायण मिश्र, उनके भाई अवधेश मिश्र और ओमकार नाथ मिश्र के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed