फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed for the death of the injured tipper driver in the fight

मारपीट में घायल टीपर चालक की मौत मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed for the death of the injured tipper driver in the fight
ओबरा। स्थानीय थानांतर्गत बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के एक क्रशर पर शुक्रवार को हुई मारपीट के दौरान एक टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक जीतू (32) के पिता कल्लू चौधरी निवासी चोपन गांव की तरफ से ओबरा थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि जीतू बिल्ली खनन क्षेत्र में टीपर चालक का कार्य करता था। आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब बिल्ली स्थित क्रशर पर किसी बात को लेकर बंटी सिंह उर्फ प्रवीण सिंह व उनके अन्य साथियों से जीतू की मारपीट हो गई। इस दौरान जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को पहले ओबरा परियोजना चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ओबरा प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्रवीण सिंह एवं अन्य साथियों सभी निवासी अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed