{"_id":"623cb047e4d2372be251156f","slug":"case-filed-against-those-who-beat-up-the-teacher-sonbhadra-news-vns6447543101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका की पिटाई करने वालों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की तहरीर पर हुई है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस हमलावरों की तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
पुलिस ने बताया कि वादी राजेश कुमार सिंह निवासी गिरियां थाना रामपुर बस्कोनिया हाल पता रेलवे फाटक घुवास थाना राबट्गर्सगंज किरहुलिया प्राथमिक विद्यालय व उनकी पत्नी विभा गिरया प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। वादी का कहना है कि 21 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ छुट्टी होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में मरकरी नहर के पास बबलू, सुरेंदर, संदीप और दीपक निवासी अरंगी ने एक राय होकर उन लोगों को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। मोटर साइकिल भी ढकेल दी और पत्नी की पिटाई भी की। राहगीरों ने बीच बचाव किया। भीड़ एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। विवेचक प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।