फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against ten including two nominated

दो नामजद समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 May 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ten including two nominated
सदर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और आठ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एसी/एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर हुई है। आरोपियों पर घर में घुसकर दंपती की पिटाई करने और सामानों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के दीपनगर निवासी वादी मुरली कन्नौजिया का कहना है कि होली पर वह अपने घर पर डीजे पर मोदी-योगी का गाना बजा रहा था। उसी बात को लेकर 19 मार्च की रात करीब आठ बजे उसी के मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। उसका आरोप है कि गाली देने से मना करने पर विपक्षीगणों ने घर में घुसकर पीटते हुए आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। बीच-बचाव करने गई पत्नी को भी मारपीट कर घायल करने के साथ ही सामानों को तोड़ फोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुरली की तहरीर पर इकबाल व बिल्ली और आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed