फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against 50 vehicle owners and drivers after DM's strictness

डीएम की सख्ती के बाद 50 वाहन स्वामियों और चालकों पर केस दर्ज

Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 50 vehicle owners and drivers after DM's strictness
थानों में बंद वाहनों को फर्जी आर्डर के जरिए रिलीज कराने के मामले में डीएम की सख्ती के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया है। रविवार को एआरटीओ प्रशासन ने अलग-अलग थानों में 50 वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। सबसे ज्यादा मामले चोपन और म्योरपुर थाने के हैं। अभी कई अन्य वाहन स्वामियों पर भी कार्रवाई की जानी है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों में ओवरलोडिंग, खनिज शुल्क, वाणिज्य कर की चोरी सहित अन्य मामलों में बंद कराए गए वाहनों को परिवहन विभाग के फर्जी आदेश से रिलीज कराने का मामला सामने आने के बाद महकमे में खलबली मची हुई है। मुख्यालय स्तर पर मामला पहुंचने के बाद से प्रशासन और परिवहन विभाग के अफसर गंभीर हैं। मिर्जापुर के आरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन की ओर से अलग-अलग पत्र जारी कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। अपर आयुक्त की ओर से भी नाराजगी जताई गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को बैठक में डीएम ने एआरटीओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार को हरकत में आए एआरटीओ प्रशासन ने 50 वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ तहरीर दी। चोपन थाने में 29, म्योरपुर में 16, बभनी में चार सहित कुल 50 मुकदमे दर्ज हुए हैं। अन्य स्थानों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। चोपन एसओ केके सिंह ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन पीएस राय की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed