फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against two secretaries and pradhan for irregularities

अनियमितता के आरोप में दो सचिवों और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case against two secretaries and pradhan for irregularities
ग्राम पंचायत धूमा में सामने आए 29.59 लाख के शौचालय घोटाल में दो सेक्रेटरी और धूमा के ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा सरकारी धनराशि के गबन के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एडीओ पंचायत दुद्धी समर बहादुर सिंह की तहरीर पर हुई है। विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत 18 जून को दुद्धी में तहसील समाधान दिवस पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा से ग्रामीणों ने धूमा में शौचालय घोटाले की शिकायत की। मंडलायुक्त ने डीपीआरओ को निर्देश को जांच कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ, एडीपीआरओ, एडीपीआरओ तकनीकी और जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मौजूदगी वाली टीम ने जांच की। पाया कि 230 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हुए बगैर प्रति शौचालय 12 हजार की दर से 27.60 लाख निकाल लिया गया। शौचालय के नाम पर एक लाख 99 हजार पांच सौ की अतिरिक्त निकासी मिली। इस धनराशि से भी किसी शौचालय के निर्माण का साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया जा सका। पूरी जांच के बाद 29 लाख 59 हजार पांच सौ के गबन की पुष्टि हुई। ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव, पंचायत सचिव उमेश चंद्र और चांदनी गुप्ता की जिम्मेदारी तय की गई। दो जुलाई को उमेश चंद्र और चार जुलाई को चांदनी गुप्ता को निलंबित किया गया। पांच जुलाई को डीपीआरओ विशाल सिंह की तरफ से दुद्धी ब्लाक पर एफआईआर कराने का निर्देश भी भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि ग्राम प्रधान धूमा व सचिवों के खिलाफ 409 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 19 98 की धारा 7 व 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed