फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against six including woman

महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा

Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case against six including woman
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए मारपीट में दो किशोरी समेत तीन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सजौर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने दो किशोरियों को पीटकर जख्मी कर दिया। इस मामले में सजौर गांव निवासी राजू की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले सुनील, दीपक, मुन्नी देवी और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर सुकृत में बकरी चराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता सुनीता के प्रार्थना पत्र उसी के गांव के रहने वाले श्यामलाल और मालती के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed