फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against nine farmers for burning stubble in Sonbhadra

सोनभद्र में पराली जलाने में नौ किसानों के खिलाफ केस

Fri, 04 Dec 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Case against nine farmers for burning stubble in Sonbhadra
सोनभद्र। जिले में सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने की मिली तस्वीर के आधार पर तहसील प्रशासन और कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिनके खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हो रही है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपालों की तहरीर पर नौ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से खेतों में पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद कुछ किसान पराली जला रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए सेटेलाइट का सहारा लिया जा रहा है। डीएम एस. राजलिंगम ने सभी एसडीएम को जिन किसानों के खेतों में पराली जलाने की पुष्टि होने उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। सदर एसडीएम केएस पांडेय के आदेश पर सदर कोतवाली में बुधवार को लेखपालों ने पराली जलाने के आरोपी किसानों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिरपलपुर क्षेत्र की लेखपाल प्रियंका यादव की तहरीर पर बिठगांव निस्फ निवासी एक किसान, बुड़हर कला क्षेत्र के लेखपाल चंद्रकांत के प्रार्थना पत्र पर केवटी गांव निवासी तीन किसान, बसदेवा क्षेत्र की लेखपाल अल्का विश्वकर्मा की तहरीर पर कसया कला निवासी एक किसान, लेखपाल ज्योति कुमार गुप्त के प्रार्थना पत्र पर बहुअरा निवासी चार किसानों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed