फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against husband for killing wife

पत्नी की हत्या के आरोप में पति के खिलाफ केस

Thu, 17 Mar 2022 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Case against husband for killing wife
छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के मधुपुर में विवाहिता सीमा पटेल (30) की हुई मौत ने नया मोड़ ले लिया है। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर उसके बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार की अपराह्न करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि मधुपुर की सीमा पटेल ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मृतका का मायका राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डेहरी कला गांव में है। मृतका के भाई रामानंद सिंह का कहना है कि उसकी बहन सीमा की शादी करीब 10 साल पहले राकेश पटेल निवासी मधुपुर के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि 12 मार्च को उसके जीजा ने ही रस्सी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed