फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against five more people in the assault case, there was a dispute about buffalo entering the field

मारपीट मामले में पांच और लोगों के खिलाफ केस, खेत में भैंस घुसने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case against five more people in the assault case, there was a dispute about buffalo entering the field
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा गांव में रविवार सुबह खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बुधवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सात लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह अहरौरा गांव में राजबली यादव की भैंस रामचंदर मौर्या के खेत में घुसने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे। मारपीट में एक पक्ष से अहरारौरा निवासी विजयशंकर यादव, राजबली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामचंदर, पार्वती, रामअवतार, आदित्य मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोरावल एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में बुधवार रात बसंत कुमारी की तहरीर पर विजय शंकर, वंशधारी यादव, बसंत धारी, बबलू यादव तथा राजबली निवासीगण अहरौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष से बबिता की तहरीर पर आरोपी रामचंद्र, रामअवतार मौर्य, आलोक, अनिल, राजा, नीरज तथा रामलाल मौर्या के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed