फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against five including crusher plant operator and truck owner, one arrested

Sonebhadra News: क्रशर प्लांट संचालक, ट्रक मालिक समेत पांच पर केस, एक गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case against five including crusher plant operator and truck owner, one arrested
मधुपुर सदर कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी पुलिस ने बिना परमिट खनिज संपदा का परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद चालक, ट्रक मालिक, क्रशर स्वामी व पासर समेत पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। खनिज विभाग व सदर कोतवाली पुलिस की ओर से सुकृत में खनिज लदे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो चालक गति बढ़ाकर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

पीछा करने पर चालक ट्रक को एक ढाबे के पास खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन की तो उस पर 31.05 घन मीटर खनिज लदा पाया गया। कोई परिवहन प्रपत्र मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद पुलिस ने ट्रक चालक अजय, स्वामी संतोष सिंह, करमा के सिलहटा निवासी पवन, पासर चकरघट्टा के बैरगाढ़ निवासी वीरेंद्र प्रताप, क्रशर प्लांट सोनांचल स्टोन क्रसिंग कंपनी बाड़ी डाला के मालिक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद आरोपी पवन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed