फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collided with tree, five injured

पेड़ से टकराई कार, पांच लोग घायल

Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, five injured
सतना (एमपी) से झारखंड तरफ जा रही कार मंगलवार को रजखड़ घाटी में पेड़ से टकरा गई। घटना में कार चालक सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना की वजह चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला एक परिवार किसी काम की वजह से कार से झारखंड तरफ जा रहे थे। रजखड़ घाटी में कार चालक को झपकी लगने पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने पर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। घायलों में रामनारायण (60) को पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं उनके पुत्र अमित कुमार (30) के हाथ में गंभीर चोट आई। अमित की पत्नी को हल्की चोंटे आई हैं, जिनका नाम पता नहीं चल सका। सुधा देवी (50) के दाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। चालक राम सरोवर (45) को गर्दन में हल्की चोट लगी। चिकित्सक राजितराम यादव ने बताया कि पिता-पुत्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर लोढ़ी कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed