{"_id":"620fe1325c637d15d6260534","slug":"car-burnt-down-in-suspicious-circumstances-sonbhadra-news-vns6392861110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धू कर जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धू कर जली कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कस्बे के वार्ड नंबर तीन अमवार मोड़ पर शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे संदिग्ध हाल में सड़क पर खड़ी कार धूं-धूं कर जलने लगी। जब तक आसपास के लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया तब तक कार जल चुकी थी।
ड्राइवर शिवलोचन ने बताया कि कार मालिक अनिल अग्रहरि ने निमियाडीह से दुद्धी के लौवा नदी मंदिर पर एक शादी में अपने सहयोगियों को लेकर भेजा था। मैं दुल्हन व एक ढाई वर्षीय बालक निखिल कुमार पुत्र चंदन कुमार को लेकर अमवार मार्ग स्थित ब्यूटी पार्लर आया था। इलाहाबाद बैंक शाखा अमवार के समीप गाड़ी खड़ा करने के बाद बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दुल्हन ब्यूटी पार्लर में चली गई। जबकि मैं गाड़ी से कुछ दूर एक दुकान पर चाय पीने लगा। अचानक कार से उठते धुएं को देखकर भागता हुआ कार के पास पहुंचा। तब तक आग तेजी से पकड़ चुकी थी। आस-पास के लोगों और राहगीरों ने आपसी सहयोग से आग पर पानी, बालू डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं कार में बैठा बालक झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. संजीव ने बताया कि 35 फीसदी से अधिक जल जाने के कारण बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।