फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Captured government land, investigation started

कब्जा कर बेच दी सरकारी जमीन, जांच शुरू

Fri, 02 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Captured government land, investigation started
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के पिपरी समेत अन्य स्थानों पर कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसे बेच दिया है। यह प्रकरण सामने आने पर एडीएम ने दुद्वी एसडीएम रमेश कुमार को प्रकरण की जांच कर 72 घंटे में आख्या देने का निर्देश दिया गया है। इसकी भनक लगने पर सरकारी भूमि का क्रय-विक्रय करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बृहस्पतिवार को दुद्वी एसडीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि रितेश सिंह सेक्टर संयोजक भाजपा मंडल रेनुकूट द्वारा 29 सितंबर को इस आशय का शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया है कि पिपरी निवासी एक व्यक्ति अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह कई बार जेल जा चुका है। इनके द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करना एवं उसके बेच देना इनका पेशा बन गया है। इनके द्वारा सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर अपने बाउंड्रीबाल के अंदर ले लिया गया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दुद्धी एसडीएम को सरकारी जमीन पर कब्जा कर बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों की जांच कर आख्या तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जा सकें। कहा कि कुछ और लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुआ है। उक्त मामले की भी राजस्व कर्मियों से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed